पाक में आतंकी हमला, 15 की गई जान, 9 आतंकी ढेर

पाक। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत की खबर है। यह हमला पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में हुआ है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत, साथ ही ईरान के पड़ोसी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में दो दशकों से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादियों का विद्रोह जारी है। सरकार उग्रवाद को ख़त्म करने का दावा करती है, लेकिन प्रांत में हिंसा जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तीन समन्वित हमले किए, जिनमें 4 अधिकारी और 2 नागरिक मारे गए। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें 9 आतंकवादी ढेर हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन हमलों में से एक हमला उच्च सुरक्षा वाली जेल पर भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये हमले सोमवार को प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर माच शहर में हुए।

ये भी पढ़ें-गाजा में इस्राइल का सैन्य अभियान, 24 घंटे में 150 फलस्तीनियों की मौत, 15 आंतकी भी ढेर

आतंकवादियों ने उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय माच जेल में घुसने की कोशिश की, जहां कुछ खतरनाक आतंकवादी और ऐसे कैदी हैं, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। केंद्रीय माच जेल पर कम से कम 15 रॉकेट दागे गए। प्रतिबंधित अलगाववादी समूह ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए), मजीद समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। हमलों के बाद, सुरक्षा बलों और पहाड़ों में पीछे हटने की कोशिश कर रहे हमलावरों के बीच कई घंटे भारी गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि माच में अंतिम निकासी अभियान अभी भी जारी है। अचकजई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘क्षेत्र में स्थिति काबू में है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *