हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुखिया

नई दिल्ली। हेमंत सोरेन को आखिरकार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। नाटकीय घटनाक्रम में बुधवार देर शाम को सोरेन ने पहले झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं और वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं.

यह भी पढ़ें-साय कैबिनेट में बड़े फैसले : महतारी वंदन योजना को मंजूरी, तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा करने का फैसला

ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की। इसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी रांची में राजभवन पहुंच गए। बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन, दिल्ली उपविजेता

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना। पार्टी के प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन के नाम पर आम सहमति बन गई।  इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना नई मुख्यमंत्री बनाई जा सकती हैं। झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि,   ”चंपई सोरेन जी को विधायक दल ने अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *