झारखंड में चंपई सरकार का रास्ता साफ, रज्यपाल से मिला न्यौता

रांची। झारखंड में चल रहे सियासी हलचल के बीच गवर्नर ने गठबंधन के नेता चंपई सोरेन को नई सरकार के गठन का न्योता दे दिया है। हालांकि गवर्नर राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के लिए कोई समय और तारीख तय नहीं की है। चंपई सोरेन ने अपने समर्थन वाले 43 विधायकों के साथ राज्यपाल के साथ मीटिंग की।

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ वारियर्स से राज्य को खेल जगत में भी मिलेगी नई पहचान


राज्यपाल के न्योता के बाद रांची में सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के डर से JMM के नेतृत्व वाले सत्ताकाबिज गठबंधन के विधायकों हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। गठबंधन के विधायकों को लेकर एक बस रांची हवाई अड्डे पहुंची है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “हम हवाई अड्डे जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। कुल 43 विधायक जा रहे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान के जरिए विधायक हैदराबाद जाएंगे। विमान लाने की कई कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं हेमंत सोरेन को आज रांची स्थित एमपी/एमएलए विशेष अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *