मोदी सरकार टू का आखिरी बजट एक को, तैयारी पूरी

नई दिल्ली। नए साल में अगर आप अपने घर का बजट बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ घंटों  लिए रूक जाइए, क्योंकि 1 फरवरी गुरुवार के दिन बजट 2024 आने वाला है।  देश की नई संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बुधवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सरकार ने अंतरिम बजट को लेकर तैयारियां पूरी भी कर ली हैं। हलवा सेरेमनी भी हाल में पूरी हो चुकी है। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को जो बजट पेश करेंगी वह एक अंतरिम बजट होगा। इस साल अप्रैल-मई के महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह बजट केवल एक ‘वोट ऑन अकाउंट’ की तरह होगा। अंतरिम बजट में नई सरकार के गठन तक राजस्व और व्यय के अनुमान को प्रस्तुत किया जाता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर कोई दिक्कत ना हो और इकोनॉमी पर भरोसा बना रहे।

आज बुधवार 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। संसद का यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। आज बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा जिसमें वह संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इसके बाद कल सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *